135 किलो बीफ बरामद, आरोपी फरार
हथीन। बाइक पर गोमांस बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार की रात नाकाबंदी की और उटावड में एक बाइक को रुकवाया तो सवार व्यक्ति बाइक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक पर लदी बोरी की जांच की तो उसमें से 135 किलो बीफ बरामद हुआ। जांच अधिकारी अख्तर खां ने बताया कि बरामद बीफ के सैंपल लेकर उसकी जांच कराई गई है। वेटनरी अफसर को जांच में शामिल करके इस मामले में बाइक सवार आरिफ निवासी उटावड के खिलाफ एचजीएस और जीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो