फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर बाइक सवारों ने लूटा कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार का डर दिखा कैंटर चालक से 2.35 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

- केएमपी पर 3 बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव मंडकोला के पास तीन बदमाशों ने हथियारों का डर दिखा कैंटर चालक से दिनदहाड़े 2.35 लाख रुपये लूट लिए। हथीन थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।
जांच अधिकारी फतेह सिंह के मुताबिक कैंटर चालक मुकेश कुमार निवासी सतनाली जिला चरखीदादरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 14 जनवरी को दोपहर दो बजे केएमपी एक्सप्रेसवे से कैंटर लेकर गुजर रहा था। अचानक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कैंटर को रुकवा लिया और पिस्टल की नोंक पर उसके पास रखी नकदी लूट लिया। सूत्रों के मुताबिक कैंटर में उस समय क्लीनर तेजपाल भी था। चालक और क्लीनर अलीगढ़ से मुर्गा बेचकर वापस अपने घर जा रहे थे। कैंटर का मालिक पप्पू है। मंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद का कहना है इस बारे में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लूट की घटना से तीस घंटे बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में जिले में फिर से लूटपाट करने वाले बदमाश सक्रिय हुए हैं। हालांकि पुलिस ने पिछले दिनों लूटपाट करने वाले गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसके बाद भी एकाएक लूट की वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। केएमपी एक्सप्रेस तथा राजमार्ग पर लूटपाट करने वाला गिरोह ज्यादा सक्रिय है।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेश का कहना है कि पुलिस बदमाशों को लगातार पकड़ रही है। पिछले दिनों भी जिले में कई बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। ऐसे बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें