चोर रास्ते से चुनकर आते हैं राज्य सभा में सांसद: राज कुमार सैनी
होडल। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष व सांसद राज कुमार सैनी ने कहा है कि राज्यसभा में चुनकर जाने वाले सांसद चोर रास्ते से चुनकर जाते हैं। यही कारण है कि वे देश हित में काम करने के बजाय अपने हित के लिए कार्य करते हैं। चोर रास्ते से राज्य सभा में भेजने का काम राजनैतिक पार्टियों को बंद करना चाहिए। जिस दिन यह सब बंद हो जाएगा, उस दिन देश के विकास को कोई नहीं रोक पाएगा। सैनी शनिवार को हसनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनने के बाद मजदूरों को रोजगार न देने तक 10 हजार रुपये महीने का भत्ता दिया जाएगा। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भी साढ़े चार साल में केवल झूठे वायदे किए हैं, काम के नाम पर कुछ नहीं किया है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद यादव, प्रदेशाध्यक्ष रमेश राव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, गीतांजलि, पार्टी नेता खेमचंद सैनी, जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता शशि सैनी, राजू सैनी मथुरा, मलिक चंद, नंद किशोर, सोनू सिंह, प्रदीप सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।