फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग से बनने वाली गलियों का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को लगभग 45 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग द्वारा बनाई जाने वाली गलियों और नालियों का शुभारंभ किया। गलियों को बनाने का काम करीब दो महीने में पूरा हो जाएगा। इससे हरिनगर वार्ड नं. 9 और वार्ड नं. 25 और वार्ड नं. 25 में गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक मंगला बताया कि करीब 25 लाख रुपये की लागत से हरिनगर वार्ड नं.-9 में , 10 लाख रुपये की लागत से कालड़ा कालोनी वार्ड नं.-25 तथा 10 लाख रुपये की लागत से टुकडिय़ा मौहल्ला वार्ड नं.-29 में इंटरलॉकिंग द्वारा बनाई जाने वाली विभिन्न गलियों व नालियों को बनाया जाएगा। नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए मंगला ने कहा कि पूर्व की सरकारों में आम आदमी की गलियों नालियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन गलियों और नालियों के पक्का होने से बरसात के समय में जलभराव से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, ब्लॉक पंचायत समिति पलवल के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, नगर पार्षद धर्मवीर राणा, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, प्रवीण ग्रोवर, सविता शर्मा ,योगेश सरपंच असावटा, यशपाल सरपंच कमरावली व सुरेंद्र घुघेरा, अमरजीत, सरजीत सिंह, साधु सिंह, कमल कालड़ा, अनिल नागर, रामकिशोर, मंगल तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मानेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता राशिद खान, जनस्वास्थ्य विभाग के उपमण्डल अधिकारी असर खान व कनिष्ठ अभियंता गजेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें