फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन मोहन ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मदन मोहन ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

पलवल। इंटरनेशनल स्कूल गेम्स के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पलवल जिले के खिलाड़ी मदन मोहन ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। खिलाड़ी मदन मोहन ने यह पदक फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में 23 से 25 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया है। मंगलवार को मदन मोहन का गांव नांगल ब्राह्मण में जोरदार स्वागत किया गया। गांव नांगल ब्राह्मण निवासी मदन मोहन के पिता देवप्रकाश सहकारी चीनी मिल में कार्यरत हैं। मदन मोहन डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। मदन मोहन पहले भी विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुके हैं। समारोह में मुख्य रूप ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष लेखराज शर्मा, जितेंद्र, मनमोहन, देवेंद्र, हरेराम सरपंच, मणी सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवाओं ने थामा दुष्यंत का हाथ
पलवल। पलवल जिले के दर्जनों युवाओं ने सोमवार को जहां दुष्यंत वहां हम के तहत सांसद दुष्यंत चौटाला का दामन थाम लिया। युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण डूडी व संदीप तेवतिया अलावलपुर के नेतृत्व में सांसद चौटाला के 18 जनपद स्थित निवास पर जाकर दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में गजेंद्र तेवतिया, रौनक रावत, अजय तेवतिया, सुंदर, दलवीर, नरेंद्र तेवतिया, सुंदर तेवतिया, दिनेश तेवतिया, कृष्ण अत्री, ललित तेवतिया, बंसी तेवतिया, पुष्पेंद्र शर्मा, उमेश तेवतिया शामिल हुए। सभी युवाओं का सांसद दुष्यंत चौटाला ने उनके साथ आने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें