फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की ईंट के नाम पर पहले काटा टटलू, फिर शक होने पर ईंट व 1

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली ईंट देकर पहले काटा टटलू, पुलिस का शक होने पर नकदी लूटकर फरार
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर नकली सोने की ईंट देकर ढाई लाख रुपये का टटलू काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिला देहरादून के चिंदावाली कालोनी स्थित राजीव नगर निवासी गोवर्धन दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गाड़ी पर चालक के रुप में कार्यरत है। लगभग छह महीने पहले उसे फोन पर अलवर (राजस्थान) निवासी मजाल नामक व्यक्ति का फोन आया। फोन पर कहा कि उसके पास एक सोने की ईंट है और आर्थिक स्थिति के चलते वह ईंट को सस्ते दाम में बेचना चाहता है। मजाल ने पीड़ित को गत 27 मई को फोन करके पलवल बुलाया। तहसील में मजाल पीड़ित से ढाई लाख रुपये लेकर ईंट को देकर चला गया। पीड़ित ने जब ईंट को चैक कराया तो वह पीतल की निकली। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद फिर से 22 नवंबर को आरोपी ने देवीलाल पार्क में उसे दूसरी सोने की ईंट देने के लिए बुलाया। ईंट देकर आरोपी ने पैसे की डिमांड की। इस पर पीड़ित ने कहा कि पैसे का उसका दोस्त कुछ ही देर में लेकर आ रहा है जब तक इस ईंट को चेक करा लेते हैं। इस पर आरोपी को शक हुआ कि उसने पुलिस को फोन कर दिया है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से ईंट को वापस छीन लिया और उसकी जेब से 1800 रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें