फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी काबू
विज्ञापन

पलवल। सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पिछले काफी समय से हरी नगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। गत 20 नवंबर को मकान मालिक के भाई दाताराम ने उसकी बच्ची को अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पलवल। घर के बाहर खेल रही मंदबुद्धि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार एक पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी छह वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची है और वह पहली कक्षा में पढ़ती है। गत 19 नवंबर की दोपहर दो बजे बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव निवासी 20 वर्षीय अशोक उसे पास में बने कमरे के अंदर ले गया। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई वहां पर पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी बच्ची छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची के भाई ने सारी बात घर जाकर अपनी मां को बताई। बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें