फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन व यज्ञ से शुरू हुआ चीनी मिल का पिराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन से शुरू हुआ पलवल चीनी मिल का पिराई सत्र
विज्ञापन

- मुख्य सचिव ने केन कैरियर में गन्ना डालकर किया शुभारंभ
पलवल। सहकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ज्योति अरोड़ा ने मंगलवार को पलवल चीनी मिल में पारंपरिक तरीके से चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ कराया। इसमें हवन- यज्ञ के बाद केन कैरियर में गन्ने की पूली डालकर सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

पिराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि यह मिल अपने पिराई सत्र के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ हरियाणा सरकार एवं मिल स्तर पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी उपलब्ध करवाने में अग्रसर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मिल ने पिछले कई वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त किये हैं। कार्यक्रम में प्रथम किसान के रूप में गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी वाले किसान गांव बामनी खेड़ा निवासी तेजवीर, ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लाए किसान गांव सिहोल निवासी गुलाब सिंह सहरावत तथा ट्राला में गन्ना लाए किसान अमरपुर कांटे से चंदन को फूलों की माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपायुक्त एवं मिल के अध्यक्ष डा. मनीराम शर्मा ने इस अवसर पर किसानों से अपील की कि मिल में साफ -सुथरा एवं ताजा गन्ना ही लाया जाए। वहीं चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गर्ग ने बताया कि इस मिल में वर्तमान में लगभग 3 हजार किसानों के माध्यम से मिल को गन्ना उपलब्ध कराया जाएगा। इस सीजन में लगभग 30.5 लाख क्विंटल गन्ना मिल को पिराई के लिये मिलने की संभावना है। वैसे मिल एरिया में गन्ने का कुल उत्पादन लगभग 42 लाख क्विंटल होगा। मिल गन्ना खरीदने के लिये 19 गन्ना क्रय केंद्र भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर मिल के अधिकारी संजीव कुमार सक्सेना, विजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, एल.डी गोयल, वी.के. गोयल, हढिरचन्द तेवतिया भी उपस्थित थे। इस दौरान मिल अध्यक्ष डा. मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, मिल के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र गर्ग, एसडीएम हथीन एसके चहल, उपाध्यक्ष देवीचरण मंगला व पूर्व उपाध्यक्ष भीमसिंह, पूर्व विधायक रामरत्न, श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरिप्रकाश गौतम समेत अन्य मौजूद रहेञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें