फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने क्रेडिट कार्ड न बनाने पर बैंक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने क्रेडिट कार्ड न बनाने पर बैंक में किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव सौंदहद में स्थित सर्व ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनाने को लेकर किसानों ने मंगलवार को बैंक में जाकर हंगामा किया। किसानों ने सरकार व बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
किसानों का आरोप था कि छह माह से बैंक के अधिकारी किसानों को पैसे मांगकर क्रेडिट कार्ड बनाने में आना कानी कर रहे हैं। किसान इस मामले में मुख्यमंत्री की सीएम विंडो पर शिकायत भी कर चुके हैं। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों की अपने खेतों में लगी फसल के लिए बनाए गए क्रेडिट कार्ड को बनाने के नाम पर पैसे की मांग कर किसानों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की पंचायत के सदस्य डिप्टी राम पंच ,सत्य देव पंच ,मुंशी पंच ,धर्मवीर, बिजेंद्र, भूपराम, धर्मवीर, शिवदत्त, शकुंतला, शशिबाला ने बताया कि गांव की बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ था और जिसका समय पर लेनदेन किया जा रहा था। चार माह पूर्व उस ऋण को चूका दिया । जब दुबारा कार्ड बनवाने का समय आया तो बैंक प्रबंधक किसानों को ऋण देने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा हैं पैसे ना देने पर किसानों जहर खाने और फांसी लगाने की सलाह दी। किसान अपनी खेती में खर्चा करने के लिए किसान कार्ड को लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बैंक के अधिकारियों का तबादला बैंक से नही किया गया तो बैंक को नही खोलने देंगे ।किसानों की हंगामा की सुचना के बाद जिला पलवल बैंक रीजनल कार्यालय से आए अधिकारियों ने किसानों से गांव में आकर बातचीत कर मामला जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया । इस बारे में एसडीएम गजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला के जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें