हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाया, दो गिरफ्तार
हथीन। मिन्डकोला पुलिस चौकी प्रभारी अब्बास खान एवं उनके स्टाफ के साथ मारपीट कर एक आरोपी को छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने मढ़नाका गांव के रणजीत एवं महेशपुर गांव के रूपचन्द को गिरफ्तार कर लिया है। मिन्डकोला पुलिस चौकी प्रभारी अब्बास खान ने बताया कि छह मार्च की रात्रि को 11 बजकर 40 मिनट पर एक कार में सवार होकर महेशपुर निवासी महेश सोहना की तरफ से आ रहा था। पुलिस चौकी मिन्डकोला के निकट पुलिस द्वारा लगाएगए नाके को तोड़ते हुए स्टाफ की हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में हथीन थानामें मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे के सिलसिले में मिन्डकोला पुलिस चौकी प्रभारीअब्बास खां और उसकी टीम ने गांव महेशपुर स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी महेश को पुलिस ने धर दबोचा। परन्तु पुलिस की गिरफ्त से लोगों ने महेशको छुड़ा लिया। तथा स्टाफ के साथ मारपीट भी की। इस मामले में महेशपुर निवासी कृष्ण, वेदपाल, कमलेश, पुष्पा, रूपचंद और मढ़नाका निवासी रणजीत ने मिलकर आरोपी महेशके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रूपचन्द और रणजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।