फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में 21 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में 21 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन

पलवल। गांव अलावलपुर में बाबा उदासनाथ के मेले के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरुण तेवतिया व संदीप तेवतिया ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती 21 हजार रुपये की हुई। सबसे बड़ी कुश्ती भूरा पहलवान मितरौल और रोहित चंदालवी के बीच हुई, जो बराबरी पर छुट्टी। दूसरी 11 रुपये की कुश्ती में लक्ष्मण दीघोट ने बंटी समुंदर अखाड़ा को हरा दिया। इसी तरह तीसरी 51 सौ रुपये की कुश्ती में नासिर पहलवान ने हरिकेश पहलवान को हरा दिया। इस मौके पर सतबीर सरपंच, भोले मेंबर, थान सिंह, कुल्ली डागर, देवीलाल, अंशुल, कैलाश, कर्ण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें