फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

हथीन। स्वामीका मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे में एक अन्य के घायल होने की सूचना है। हथीन थाना पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गांव लालपुर थाना कोसीकलां जिला मथुरा निवासी हरीओम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका मौसेरा भाई रोहित और साला राकेश हथीन के स्वामीका मोड़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मृतक राकेश हुडीथल का मूल निवासी था, जबकि घायल रोहित गांव भाडोरकर थाना कोसीकलां जिला मथुरा का मूल निवासी है।
विज्ञापन


कल होगा दंगल का आयोजन
हथीन। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हथीन के चुंगी मोड़ के पास मैट कुश्ती के दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के प्रवक्ता हेमन्त कुमार ने बताया कि दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवान भी दांव आजमाती नजर आयेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें