फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस कर्मी दे रहे वाहन चालको को फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह को धता बता रहे वाहन चालक
विज्ञापन

- यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वालों को फूल देकर जागरूक करने का नहीं हो रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में पुलिस विभाग का सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है लेकिन वाहन चालकों पर इसका कोई असर नहीं है। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को पुलिस कर्मी फूल देकर जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे हैं, फिर भी वाहन चालक नियमों को धता बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की इस मुहिम पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पुलिस की इस सकारात्मक मुहिम का लोग समर्थन करने के बजाय नियम तोड़कर उन्हें चालान करने को मजबूर तो कर ही रहे हैं। साथ ही खुद की जान से भी खेल रहे हैं।
जिले में अवैध वाहन व तिपहिया चालकों को न अपनी जान की परवाह है और न ही लोगों की जान की। लोग भी इन वाहनों की छतों पर बैठकर सफर करने में नहीं डरते हैं। वे भी जोन जोखिम में डालकर छतों पर बैठकर सफर करते हैं। ऐसा नजारा आए दिन पलवल की सड़कों पर देखने को मिलता है। रोड पर लोगों को बैठाकर दौड़ने वाले इन वाहनों में सबसे ज्यादा खतरनाक तिपहिया हैं, जो अंदर भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं और छतों पर भी। इसके अलावा इस पर दूध के दर्जन से भी अधिक डिब्बों को लटका लेते हैं। ऐसे में हल्के से दबाव में तिपहिया पलटने का खतरा बना रहता है। कई बार तो ये तिपहिया दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के सड़क सुरक्षा सप्ताह को भी ये वाहन चालक खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। पुलिस कर्मियों के सामने ही बस अड्डा चौराहे व अन्य चौराहों पर सड़क के बीच में रोककर खड़े हो जाते हैं और लोगों को बैठाने में लग जाते हैं। इतना ही नहीं इन तिपहियों व वाहनों को चलाने वाले अधिकांश चालकों के पास तो लाइसेंस तक नहीं है। पुलिस द्वारा बार-बार कहने के बाद भी सर्दी में कोहरे के दौरान न तो चमकने वाले स्टीकर लगाए जा रहे हैं और न ही पीली लाइटें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले इन वाहन चालकों को फूल देकर व आराम से समझाया जा रहा है। जागरूकता रैली के द्वारा तो कभी इनके साथ बैठकें कर इन्हें जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी न मानने पर इनके चालान किए जाएंगे तथा वाहन जब्त किए जाएंगे। इतना ही नहीं, तीन महीने तक के लिए आजकल लाइसेंस भी रद्द करने का प्रावधान है। रविंद्र कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें