फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ एशियन गेम्स में हथीन के कुलदीप ने जीते दो गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ एशियन गेम्स में हथीन के कुलदीप ने जीते दो स्वर्ण
विज्ञापन

हथीन। नेपाल की राजधानी काठमांडू में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित साउथ एशियन गेम्स में हथीन के वार्ड नंबर 2 निवासी कुलदीप शर्मा ने दो खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह पदक पॉवरलिफ्टिंग में 540 भार उठाने में और जेवेलिंग थ्रो में जीते हैं। अभी तक कुलदीप शर्मा मेडल लेकर हथीन नहीं पहुंचे हैं। हथीन के खेल प्रेमी और कुलदीप के मित्र उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहर के खेल प्रेमी और उनके साथी कोच संजीव, मोतीराम शर्मा, अरविंद, गब्बा, अमरपाल, राहुल राजपूत, हरकेश एवं रवि जांगड़ा ने उनके हथीन आगमन पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें