पुराने वाहनों पर रोक लगाने का आदेश
हथीन। 15 साल पुरानी पेट्रोल चालित गाड़ियां और 10 साल पुराने डीजल चालित वाहनों पर रोक लगाने के लिए हथीन के उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेश कुमार चहल और डीएसपी सुरेश कुमार ने भी अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों पर पलवल के करीब 40 हजार वाहनों के रजिस्ट्रेशन हरियाणा सरकार ने रद्द कर दिए हैं। डीजीपी हरियाणा बीएस संधू ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि उक्त वाहन रोड पर चलते हुए दिखाई दिए तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इस बारे में जिले के अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय प्राधिकरण के सचिव सुरेन्द्र सिंह जब्त करने की प्लानिंग तैयार कर अम्ल में लाने का फैसला लिया है।