फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश शव की पहचान होने पर सौंपी अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस शव की पहचान होने पर सौंपी अस्थियां
विज्ञापन

पलवल। करुणामयी संस्था द्वारा नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखे शव का अंतिम संस्कार के बाद मृतक के परिजनों को अस्थियां सौंप दी। करुणामयी संस्था को 17 नवंबर की शाम को सिटी थाने से सूचना मिली कि एक लावारिस शव दो दिन से शवगृह में रखा हुआ है। उसके परिजनों की पहचान नहीं हो पाई थी, उसका अंतिम संस्कार करना है तो संस्था के सदस्यों ने 18 नवंबर को सुबह उसका अंतिम संस्कार विधिवत तरीके से रसूलपुर रोड मोक्षधाम पर कर दिया और 20 नवंबर सुबह उसकी अस्थियां को चुन कर मोक्षधाम में ही रख दिया। 26 नवंबर को संस्था को सूचना मिली कि शव के परिजनों की पहचान हो गई है जो गांव गोपालगढ़ का है। उसका नाम बीर सिंह है तो संस्था के सदस्यों ने एसडीएम जितेंद्र कुमार से मिलकर अस्थियां उनके परिजनों को सौंप दी। इस मौके पर मनोज छाबड़ा, रवि तेवतिया, रणधीर सिंह चौहान, विनीत गुलाटी, उमा शंकर गर्ग, वेदपाल नागर, उमेश पंवार, यतिन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें