फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर चलाने वाले युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग संचालक ने की आत्महत्या
विज्ञापन


होडल। कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट लिखकर चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट व मृतक के भाई के बयान पर नोट में दिए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच में जुट गई है।
एतिहासिक सत्ती तालाब के पास स्थित कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर चलाने वाले टेक सिंह उर्फ कृष्ण की सोमवार को घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर लाश लटकी हुई थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उसके भाई मुकेश ने यह देखा तो शोर मचाकर परिवार के लोगों को जगा लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मौजीराम व थाना प्रभारी कर्मवीर खटाना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। बाद में टेक सिंह के कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। यह नोट टेक सिंह ने एक रजिस्टर में काले रंग के पेन से लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में टेक सिंह ने लिखा है कि उसका कुछ लोगों से लेनदेन है। धतीर निवासी प्रमोद के द्वारा उसने 11 बच्चों का विभिन्न कोसों में दाखिला कराने के लिए 13 हजार रुपये के हिसाब से दिए थे, लेकिन प्रमोद ने दाखिला न करा रुपये खत्म कर दिए। बच्चों के परिजन उसे तंग कर रहे हैं जबकि पैसे मांगने पर प्रमोद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी तरह बल्लभगढ़ निवासी प्रेम बत्रा नामक व्यक्ति एलएलबी में दाखिला कराने के नाम पर लाखों रुपये खा गया। अब पैसे देने से मना कर रहा है और जीतू नामक युवक उसके 23 हजार रुपये नहीं दे रहा है तथा एक अन्य व्यक्ति भी उसे पैसे न देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन सभी बातों से तंग आकर ही वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उसके भाई मुकेश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या केे लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें