संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मिनी सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के तकनीकी स्टोर का ताला तोड़कर चोर छह बैटरियां, 500 मीटर बिजली का तार और अन्य सामान ले गए। शिकायत पर थाना शहर नूंह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को कार्यालय कर्मचारी मंदीप और शिवम सौरौत स्टोर रूम में पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर छह बैटरियां, तार, सात हॉर्न का सामान गायब थे। जांच अधिकारी भीम ने बताया कि मामले की जांच जारी है।