फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन से गुरुग्राम जाएंगी 10 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने के लिए हथीन क्षेत्र से 10 बसों का काफिला बुधवार को गुरुग्राम जाएगा। बसों में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोग सवार होकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हथीन क्षेत्र से समाज के सभी वर्गों के लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुग्राम जाएंगे। विधायक ने बताया कि वह स्वयं पलवल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें