फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उटावड़-नूंह रोड पर नाकेबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 25.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ उटावड़ थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश खान ने बताया कि स्टाफ में तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर उटावड-नूंह रोड पर नाकेबंदी की थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 25.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान साजिद निवासी राहेड़ी, तावड़ू और रोबिन निवासी रनसीका के रूप में की है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें