हसनपुर। हसनपुर काशीपुर सड़क मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण कार सवार एक युवक को रोककर लाठी-डंडों और गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार देर रात एक बजे के करीब की बताई गई है । घटना की सूचना जैसे ही हसनपुर थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
डॉक्टरों ने जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया देर रात सूचना मिली कुछ लोगों ने गांव सहदेव के नंगला के रहने वाले 22 वर्षीय नीरज पुत्र धर्मेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।