होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बंचारी के निकट एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रक के पीछे आ रहा एक कैंटर ट्रक में जा भिड़ा। इस भिड़ंत में कैंटर में सवार परिचालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कैंटर का चालक व अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये ।
घटना स्थल के समीप मौजूद लोगों ने थाना मुंडकटी पुलिस को घटना की सूचना दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को ईलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया । थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने उनकों जानकारी दी कि दो गाड़ियां आपस मे भिड़ गई हैं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में से मृतक परिचालक के शव को निक ाला गया। पोस्टमार्टम व घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया ।मृतक का नाम अर्जुन पुत्र सुंदर निवासी नवीपुर जिला शहजनपुर यूपी बताया गया है ।पुलिस ने कैंटर के चालक सुरेश के बयान पर ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।