होडल। सीआईए प्रभारी नरेंद्र खटाना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक होडल से अल्टो कार में शराब भरकर यूपी कोसीकलां की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डबचिक मोड़ के निकट वाहनों की जांच शुरू कर दी। उसी समय होडल की तरफ से आ रही एक अल्टो कार चालक ने पुलिस जांच को देख कर अपनी कार वापस भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार से 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गांव लिखी निवासी कार चालक हरपाल को गिरफ्तार किया। संवाद