नारनौल में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को दिनभर बादलाें की आवाजाही रही। बादल छाए रहने से रात के तापमान में भी अभी ज्यादा सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्षेत्र में वीरवरार शाम से बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के प्रतिनिधि रामचंद्र कौशिक के अनुसार इस दिनों सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि अगर बादल छाए रहेंगे तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि दिन के समय बादल रहने से लोगों को ठंड का अहसास बना रहेगा।
हिसार में शीत लहर जारी
हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 और अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में चली शीत लहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और ठंड बढ़ सकती है।