फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Fri, 06 Dec 2013 09:37 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में अपनी मां की हत्या के आरोपी मॉडल टाउन निवासी जेई सुनील माचरा को फतेहाबाद पुलिस शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा से फतेहाबाद लेकर आई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक नासीर की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

सुनील माचरा ने 10 नवंबर को अपने घर में दोस्त संजय भादू के साथ मिलकर मां कमला माचरा की हत्या कर दी थी और उसे दुर्घटना बताने का प्रयास किया था, लेकिन सुनील ने इस हत्याकांड की जानकारी अपने एक निजी मित्र गांव नूरकी अहली निवासी कश्मीर कंबोज को दे दी थी।

बाद में सुनील को डर था कि कश्मीर उसे ब्लैकमेल करेगा। 18 नवंबर को उसने संजय भादू के साथ मिलकर सिरसा के गांव खारियंा में कश्मीर कंबोज की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद सुनील माचरा की कहानी का भंडाफोड़ हो गया और उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपनी मां की हत्या की थी। फतेहाबाद पुलिस ने कमला माचरा के भाई गांव खारियां निवासी जगदीश कासनियां की शिकायत पर भांजे सुनील माचरा और उसके दोस्त संजय भादू पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

सिरसा पुलिस ने सुनील माचरा को कश्मीर कंबोज की हत्या के आरोप में 9 दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। शुक्रवार को फतेहाबाद पुलिस सुनील माचरा को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद लेकर आई। शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ के अलावा हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें