फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का संतुलन बिगड़ा, मां-बेटी की मौत

Fri, 18 Oct 2013 09:23 PM IST
हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी बरवाला मार्ग पर गांव भाटला पीर मजार के पास ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। हादसे में 70 वर्षीय अमरमती और उसकी बेटी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया।
विज्ञापन


कार में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव के  रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सभी बरवाला के स्वामी रामपाल आश्रम में आ रहे थे।


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ। गाड़ी को ओवरटेक करते समय कार का संतुलन बिगड़ने से अमरमती और उसकी बेटी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जितेन्द्र, उसके दोस्त राजकुमार और कमलेश को सामान्य अस्पताल में भरती कराया गया जहां से कमलेश की गंभीर हालत को देख उसे उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया कि कार में रखा सामान गायब था। इसमें महिला पर्स में रखे एटीएम कार्ड, नकदी और कपड़ों का बैग आदि सामान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें