फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस से मिसेज कपूर बनी सोनिया

Wed, 25 Sep 2013 12:04 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में टीवी शो से अपनी धाक जमाने वाली गायिका सोनिया शर्मा ने गुड़गांव के कपूर परिवार में अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इस बात का खुलासा खुद सोनिया ने यू-ट्यूब पर अपना वीडियो डालकर किया है।
विज्ञापन


 इस वीडियो में वह अपने पति रमन कपूर के साथ बयान देती नजर आ रही है। गौरतलब है कि रमन कपूर पॉप स्टार मीका सिंह के म्यूजिक बैंड का सदस्य है।

वहीं पुलिस ने सोनिया शर्मा द्वारा शादी किए जाने के मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है। गौरतलब है कि सोमवार को गायिका सोनिया शर्मा के  भाई ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

उन्होंने गुड़गांव के कपूर परिवार पर ही अपहरण करने की आशंका व्यक्त की थी। इसके चलते पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सोनिया शर्मा ने यू-ट्यूब पर डाले गए विडियो में कहा कि उसने 23 सितंबर को रमन कपूर के साथ शादी कर ली है और वह इस शादी से बेहद खुश है। उसने अपने किसी भी प्रकार के अपहरण से इनकार करते हुए कहा कि यह शादी उसने अपनी मर्जी से की है। वीडियो में उसने अपने माता-पिता व भाइयों से अपील की है कि वे उसे आशीर्वाद देें।
विज्ञापन


अभी भी जारी है पुलिस की तलाश
चौकी इंचार्ज दीदार मसीह ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच कर रही है। सोनिया द्वारा रमन कपूर से शादी किए जाने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा सोनिया के  मोबाइल की लोकेशन से उसकी खोजबीन की जा रही है।    

एसएचओ ने सुरक्षा का भरोसा दिया
सोनिया शर्मा द्वारा एक न्यूज चैनल पर शादी के खुलासे के बाद पिहोवा के एसएचओ योगेश कुमार ने कहा कि अगर सोनिया बालिग है और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो पुलिस की ओर से वह सुरक्षा का भरोसा देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें