घने कोहरे में सोमवार देर रात को नजदीकी गांव रोहटी के पास एक कार खादानों में जा गिरी। हालांकि, कार में एक ही परिवार के सवार पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। पंजाब के पटियाला जिला निवासी कवंलजीत सिंह यमुनानगर के नजदीकी गांव कांदड़ी से अपने घर जाने के लिए वाया झांसा
के रास्ते इस्माइलाबाद की तरफ जा रहे थे। रात 9 बजे रोहटी गांव के नजदीक घने कोहरे में उन्हें रास्ता दिखाई न देने की वजह से उनकी मारुति कार अचानक सड़क से तीन चार फुट गहरे खेत में पलट गई।
कार सवार कंवलजीत की मां, दो बच्चे और उनकी पत्नी सहित सकुशल बच गए।