फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार अधिकारी की पत्नी को छेड़ा

Tue, 17 Sep 2013 12:27 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में जिले में मनचलों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारी की पत्नी के साथ ही छेड़छाड़ कर डाली।
विज्ञापन


दरअसल पदमा सिटी मॉल में मूवी देखने पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ और छींटाकशी का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में अधिकारी की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ पद्मा सिटी मॉल में फिल्म देखने के लिए पहुंची थी, वहां एक युवक ने उस पर फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि महिला और उनके पति की शिकायत पर छेड़छाड़ का आरोपी सौंगरी निवासी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें