फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कार में लगी आग: जिंदा जला शख्स, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 21 Nov 2026 08:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

हरियाणा के पंचकूला में शनिवार शाम को एक कार में अचानकर आग लग गई। कार में मौजूद एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। गाड़ी में आग किन कारणों से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
पंचकूला में कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला शहर के सेक्टर-24 स्थित मल्टी फीचर पार्क के सामने सर्विस रोड पर शनिवार शाम एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-26 स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन




सर्विस रोड पर हुआ हादसा 
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार शाम कार सेक्टर-24 मल्टी फीचर पार्क के सामने सर्विस रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने कार में आग लगी देखकर मदद का प्रयास किया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम 
आग की चपेट में आने से कार सवार बुरी तरह झुलस गया था। लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उससे संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कार किसके नाम पर पंजीकृत है और मृतक कहां का रहने वाला था। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें