फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राणी शास्त्र विभाग की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की परीक्षा में पाया दूसरा व तीसरा स्थान

Fri, 09 Aug 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13कॉलेज में छात्राओं को पुरस्कृत करती प्राचार्य डा. पूर्णप्रभा।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग की तीन छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर में एमएससी की परीक्षाओं के अंतिम वर्ष दूसरा, तीसरे व छठे स्थान पर रहकर मेरिट में अपना नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने इस उपलब्धि पर शुक्रवार को प्राणी शास्त्र की छात्राओं और विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सुलोदिया सहित सभी स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा की। कॉलेज के पब्लिक रिलेशन आफिसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एमएससी प्राणी शास्त्र विभाग कि छात्रा पारूल, रक्षा और आस्था ने विश्वविद्यालय की परीक्षा में क्रमश: द्वितीय, तृतीय व छठा स्थान प्राप्त किया है। इन सभी को महाविद्यालय प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. मुकेश यादव व डॉ. सतीश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें