हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ में जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए हैं। एक महीने पहले हुए चुनावों की मतगणना अलग-अलग आठ सेंटर्स पर की गई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे परिणाम जारी होने लगे। दोपहर 12 बजे तक जिला परिषद के 19 वार्डों तथा ब्लॉक समिति के 151 वार्डों का परिणाम जारी कर दिया था।
वार्ड न. 7 की तीन बार मतगणना हुई। पहली बार विनोद की जीत घोषित कर दी थी क्योंकि इस वार्ड से दो विनोद नाम के दो उम्मीदवारों खड़े थे, दोनों उम्मीदवारों के वोट एक साथ जोड़ दिए थे। बाद में दूसरी बार मतों की गणना की तो अजीत जीते तथा तीसरी बार में भी अजीत 178 मतों से जीते।
वार्ड न. 5 से हरियाणा चुनाव आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा निजी कार्यकर्ता देवेंद्र यादव ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। वहीं वार्ड न. 8 से जननायक जनता पार्टी के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास की पत्नी सुमित्रा भाजपा समर्थित रामकिशन उर्फ जीवनराम की पत्नी सुनील देवी से 1065 मतों से चुनाव हार गईं।
जीत के बाद निकाला विजयी जुलूस
जीत के बाद विजेता उम्मीदवारों ने विजयी जुलूस निकाला गया तथा आतिबाजी की गई। इस मौके पर उनके कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर उनको बधाई दी। साथ ही विजयी जुलूस शहर तथा गांवों में घूमाया गया।
इन स्थानों पर हुई मतगणना
खंड का नाम - स्थान
नारनौल - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
निजामपुर- राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल
नांगल चौधरी - ओलंपिक क्लब हॉल, नारनौल
अटेली - पीआर सेंटर, नारनौल
सीहमा - राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्र, नारनौल
महेंद्रगढ़ - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
सतनाली - राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
कनीना - राजकीय महाविद्यालय, कनीना