फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा से पहले युवाओं का ‘इम्तिहान’... बसों में पैर रखने की भी नहीं मिली जगह

Sun, 25 Aug 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को प्रदेश के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा से पहले युवाओं को बसों में सफर के लिए इम्तिहान देना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी के चलते युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीधी बस सेवा के अभाव में युवाओं को रेवाड़ी, चरखी दादरी व रोहतक पहुंचकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं परीक्षा केंद्रों तक सीधी बस सेवा को लेकर राज्य परिवहन ने भी हाथ खड़े कर दिए। बस स्टैंड परिसर में नोटिस लगा दिया कि परीक्षा के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की कोई सुविधा नहीं है।
युवतियों के लिए पंचकूला व युवाओं के लिए करनाल और कुरुक्षेत्र तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की महेंद्रगढ़ से 300 से 350 किमी दूरी पड़ती है। शनिवार को नारनौल से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने वाली लंबे रूट की बसों में पैर रखने तक को जगह नहीं मिली। रोडवेज की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे परीक्षार्थियों में गुस्सा है। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ के परीक्षार्थियों को पंचकूला व कुरुक्षेत्र व करनाल परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया है। शिक्षा के हब के रूप में पहचान बना चुके जिले में बड़ी से बड़ी परीक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

रविवार को करनाल केंद्र पर परीक्षा है। सुबह 11 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर आकर खड़ा हुआ था। दो घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी किसी बस में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। रोडवेज की ओर से कोई व्यवस्था भी नहीं की गई।
-वीरपाल, गांव कुराहवटा
सुबह 10 बजे कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा था लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई बस नहीं मिल पाई थी। नारनौल से चंडीगढ़, पंचकूला व आसपास के लिए तीन बसें आई वह भी फुल भरी हुई थी। चरखी दादरी की बस पकड़कर कुरुक्षेत्र के पहुंचना होगा।
-सागर, गांव सीगड़ा
सुबह 16 किलोमीटर दूर गांव खुडाना से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचा तो पता चला रोडवेज विभाग की ओर से परीक्षा के लिए कोई निशुल्क बस सेवा नहीं की गई है। एचएसएससी की ओर से महेंद्रगढ़ जिले से दूर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
-पवन कुमार, गांव खुडाना
राज्य परिवहन की ओर से युवाओं के लिए बसों का कोई इंतजाम नहीं किया गया। एक तो परीक्षा केंद्र 350 किलोमीटर दूर बना दिए वहीं दूसरी और बसें भी समय पर नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-राहुल, गांव खुडाना
नारनौल डिपो से चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र व करनाल रूटों पर करीब 15 बस सेवाएं हैं। इसके अलावा अन्य डिपो से भी 15 से अधिक बसें पहुंचती हैं। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छह अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। वहीं जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया गया है।
-अनित यादव, महाप्रबंधन राज्य परिवहन डिपो नारनौल।

फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद

फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद

फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद

फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद

फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़ पर बस में सवार होते विद्यार्थी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें