फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्लॉट में बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शनिवार को प्लॉट में बैठे गांव खेड़की के सुनील () पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वह नारनौल के नागरिक अस्पताल में नौकरी करता है और शनिवार को अपने गांव के प्लॉट में बैठा था। तभी गांव का ही निक्कू वहां आया और पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सुनील ने बचाव की कोशिश की लेकिन हाथ पर गहरा घाव लग गया।
परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 15 टांके लगाकर हाथ पर प्लास्टर किया। सुनील का आरोप है कि आरोपी पहले भी उस पर दो-तीन बार हमला कर चुका है और फोन पर धमकियां देता है। पीड़ित ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
सूचना मिलने पर घायल के अस्पताल में जाकर बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब आरोपी के पकड़े जाने पर आगामी कार्रवाई अमल लाई जाएगी। -रमेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें