फोटो संख्या:52- गांव खैरोली में शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक कंवर सि
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली में अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता कृष्ण कुमार की 13वीं पुण्यतिथि पर विधायक कंवर सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सेना का हर जवान देश की रक्षा के लिए तत्पर है। शहीद कृष्ण कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इनकी शहादत को देश हमेशा याद करेगा। युवाओं को शहीद के शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर चिरंजीलाल, महेंद्र, सतबीर सिंह,राकेश, पूर्व सरपंच मनीराम, छाजियावास सरपंच पप्पू, मास्टर बाबूलाल आदि मौजूद रहे।