फोटो 3प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल व
- फोटो : संवाद
नारनौल। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने कहा कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस युवा मनाया जाता है।
युवा समाज की रीढ़ हैं और उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को सही दिशा में प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे न केवल व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने यूनाइटेड नेशन से संबंधित युवाओं के लिए चलाई जारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने खेलों में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया।
इस मौके पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया। प्रतियोगिता के विजेता युवाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आईटीआई से अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, उप प्रधानाचार्य सुनील कोसलिया, एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, छत्रपाल, गुरुदयाल, राजेश, सुरेश, प्रेमपाल, रोहतास सिंह, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।