फोटो संख्या:53- गांव ककराला में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती पुलिस की टीम--स्रोत- पुलि
कनीना। नशे के खिलाफ गांव ककराला और खरकड़ा बास में ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षक धर्म सिंह और टीम ने गांव ककराला व खरकड़ा बास में युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा नशे में बर्बाद न करें बल्कि खेल से प्रतिभा को निखारकर परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। संवाद