फोटो संख्या:69- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिला लेते विद्यार्थी--संवा
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया में पांच दिन में 13 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। 448 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है जबकि 244 सीटें रिक्त है। 30 सितंबर को अंतिम तिथि है। विभाग की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए 17 सितंबर से दोबारा से पोर्टल ओपन खोला गया है।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए 17 सितंबर को दोबारा से पोर्टल खोला गया है।
जिन विद्यार्थियों ने आईटीआई में दाखिला नहीं लिया है। वे विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे है। शनिवार को आईटीआई में पांच विद्यार्थी दाखिला लिया है। पांच दिनों में 13 विद्यार्थी दाखिला ले चुके है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में ऑन दा स्पॉट दाखिला किया जा रहा है। ऑन दा स्पॉट दाखिला के तहत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के आवेदन जमा किए जाएंगे।
दोपहर 12 बजे बाद मेरिट सूची जारी कर दोपहर एक बजे विद्यार्थियों के दाखिला किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 30 सितंबर तक दाखिला का अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में सबसे अधिक वेल्डर में 50, बुड वर्क टेक्निशियन में 13, टर्नर में 19, टीपीईएस में 8 सोयल टेस्टिंग में 15, सीट मेटल में 31 तथा ड्राफ्टमैन में 18 सीटें रिक्त हैं।