फोटो संख्या:75- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकान में रखे मोबाइल--संवाद
- फोटो : धमेंद्र के साथ मो. असलम।
महेंद्रगढ़। शादियों के सीजन में मोबाइल कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। वहीं परिवार व रिश्तेदारों की तस्वीरों को यादगार बनाने के लिए युवा भी अच्छी क्वालिटी के कैमरे व वीडियो के मोबाइलों का चयन कर रही है। बाजार में भी युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टॉक पहले ही फुल किया है।
अच्छी कैमरा क्वालिटीी व 10 हजार से 30 हजार रुपये कीमत के मोबाइल युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। युवा ब्रांडों का चयन भी बैट्री बेकअप के आधार पर कर रहे हैं। शोरूम व दुकान संचालकों का कहना है कि शादी का सीजन शुरू होते ही मोबाइल कारोबार में कुछ तेजी आई है। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विवाह-शादियों में 50 प्रतिशत कारोबार बढ़ा। आगे भी मोबाइल के कारोबार बढ़ने की की संभावना है। ग्राहक भी नवीनतम तकनीक और नए फीचर्स वाले मोबाइल का चयन कर रहे हैं। ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनियों से पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा रखा है, ताकि किसी को भी कमी का सामना न करना पड़े।
बॉक्स
लोग अधिकतर कैमरा क्वालिटीी और बैटरी बैकअप वाले मोबाइल के मॉडल की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इस बार ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस पर मोबाहल देने की भी व्यवस्था की हुई है।-कृष्ण जांगड़ा, दुकानदार
बॉक्स
पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा रही है। शादियों के मौके पर नए मोबाइल खरीद रहे है ग्राहक। आगे भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। -पारूल, दुकानदार
फोटो संख्या:75- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकान में रखे मोबाइल--संवाद- फोटो : धमेंद्र के साथ मो. असलम।
फोटो संख्या:75- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकान में रखे मोबाइल--संवाद- फोटो : धमेंद्र के साथ मो. असलम।