फोटो 16वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भाग लेते एनएसएस वाॅलेंटियर। संस्थान
नांगल चौधरी। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत यादव धर्मशाला में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह शिविर एसएमएसडी कॉलेज द्वारा संचालित किया जा रहा है। एनएसएस इंचार्ज डॉ. सतीश यादव और डॉ. कविता ने बताया कि यह विशेष शिविर 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे और समाज में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक विपिन जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संवाद