नारनौल। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी ज्ञान स्वरूप भारद्वाज (85 वर्ष) का शनिवार को सांसारिक यात्रा पूरी करके परलोक गमन हो गया। बड़े ही सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकली। उनका दाहसंस्कार रेवाड़ी रोड स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र पुनीत भारद्वाज ने दी। उनके बचपन के मित्र पूर्व कमांडेंट आरके स्वामी व राधेलाल सोनी ने बताया कि ज्ञानस्वरूप भारद्वाज का संपूर्ण जीवन ही बड़ा अनुकरणीय रहा है। उन्होंने बाल्यकाल में पहलवानी, युवावस्था में भारतीय सेना में देश सेवा की। तत्पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी तेज तर्रार, निर्भीक लेखनी के लिए जाने जाते रहे। संवाद