फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देव नगर रोड पर रविवार रात को पेड़ से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक रात को अपने साथी के लगन समारोह से वापस आ रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह 12वीं पास था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ शहर की कर्मचारी कॉलोनी निवासी धर्मदेव (21) बाइक से बुंदेबाज नगर अपने दोस्त के लगन समारोह में गया था। रविवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह भारतीय स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ में जा टकराई। हादसे में धर्मदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के मामा के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। वह दो बहनों के बीच एक भाई था। परिजनों ने बताया कि धर्मदेव सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें