फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रावमावि जैलाफ मे आयोजित की गई युवा संसद

Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02जैलाफ स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते छात्र। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में बुधवार को प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में युवा संसद का आयोजन किया गया। डॉ. संजय शर्मा व अरुण कुमार प्रवक्ता संस्कृत डायट ने मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल के रूप में भाग लिया। छात्रों ने युवा संसद के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को जाना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने लोकसभा सदन की कार्यवाही प्रणाली की सराहना की। बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को जागरूक करना, देश की समस्याओं से अवगत करवा कर उनके समाधान के लिए उनके विचारों को जानना है।
अनुशासन की आदत युवाओं में विकसित करना, सदन के कामकाज के बारे में नजदीकी से जानना, देश की राजनीति से युवाओं को अवगत करवाना और युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित कर युवाओं को नैतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करना है। प्रवक्ता धर्म सिंह ने कहा कि इससे युवा राष्ट्रीय चिंता व राष्ट्रीय समस्याओं पर अपनी राय व्यक्त करने, बहस करने और विचार विमर्श करने में सहयोग करने, संसद में कानून कैसे बनता है व कैसे पास होता है सदन की कार्यवाही, उसकी अवधि और भागीदारी के बारे में जानने का मौका मिलता है। इस अवसर पर प्रवक्ता जोगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, डॉ. महताब, सुरेंद्र कुमार, मलखान सिंह, कमलेश, शर्मिला, सुमन, राजेश जाखड़ व सुनील भाटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें