फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद : विपक्ष ने घुसपैठ मुद्दे पर सरकार को घेरा

Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9ताजपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में संसदीय सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान विपक्ष ने घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं सत्ता पक्ष ने सफाई दी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले के चुनिंदा विद्यालयों में विद्यार्थियों की ओर से सांसद की भूमिका में लोकतंत्र की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की जा रही है। कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश यादव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्रवक्ता राकेश यादव, डॉ. किरण यादव ने रिबन काट कर किया। विद्यालय प्राचार्य सत्यवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में संवाद-कौशल, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने का प्रभावी मंच है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि युवा संसद प्रतियोगिता में प्रश्नकाल, शून्यकाल और विधेयक की कार्यवाही को अनुशासन के साथ निभाया गया।
विद्यार्थियों ने शिक्षा सुधार, महिला सशक्तीकरण, बेरोजगारी, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रभावी बहस की।साथ ही विपक्ष ने घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. नरेश कुमार एवं डॉ. सरिता यादव ने छात्रों के ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रस्तुति शैली की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के गंभीर मुद्दों पर गहन सोच रखती है।
युवा संसद प्रतियोगिता में निधि कुमारी ने प्रधानमंत्री, जया ने लोकसभा अध्यक्ष, सोनम ने नेता प्रतिपक्ष, रेखा ने महासचिव, आकाश ने गृहमंत्री और रोहित ने कृषि मंत्री का अभिनय किया।
पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा, डॉ. राकेश यादव, डॉ. नरेश कुमार और डॉ. किरण यादव ने बारीकी से प्रतियोगिता का अवलोकन किया। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौचाना में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर राजेश यादव प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, कवींद्र सचदेवा, माया यादव, कुसुम यादव, उमा, प्रदीप यादव, प्रियंका, मीनाक्षी अग्रवाल, अंजू यादव, रामकुमार शास्त्री, सत्येन्द्र कुमार, गायत्री, कुसुम सैनी, मनजीत यादव, हिमांशी यादव, पूजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें