नारनौल। निजामपुर रेलवे स्टेशन के पास फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजस्थान के नीमकाथाना जिले के मेहाड़ा गांव का रहने वाला था और किसी काम से निजामपुर आया था। रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद