फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव कारोली के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्थान के नीमकाथाना के गांव माउंडा के दिव्यांग सुंदर लाल (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वह नारनौल में टेंट सिलाई का काम करता था और रोजाना काम के लिए आता-जाता था। शुक्रवार रात वह पैदल ही अपने ठिकाने की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव कारोली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। निजामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नारनौल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी लेकिन बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान सुंदर लाल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें