फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी कस्बा के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे नंबर-148बी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए नांगल चौधरी के सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसके बाद मृतक की पहचान नांगल नूनिया निवासी 30 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। रविवार को अनिल के परिजन रोहतक पहुंचे। जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें