फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सात अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। मंढाणा निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को वह अपने चचेरे भाई लोकेश के साथ बाइक से नारनौल जा रहा था। नारनौल रोड पर मंदिर के पास सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मामूली चोट आई। लोकेश को नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जयपुर गए जहां उपचार के दौरान 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें