फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में युवा महोत्सव 18-19 को, करना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 18 व 19 नवंबर को जिला युवा महोत्सव महेंद्रगढ़ आईटीआई में किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य महावीर व प्रभारी संदीप ने बताया कि हरियाणा सरकार लगातार हरियाणा की लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को हरियाणा की इसी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जिला युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। आईटीआई की ओर से स्टाफ इस कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए हैं। फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी, सोनीपत और भिवानी में यह महोत्सव 18 से 19 नवंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवाने की तिथि 12 नवंबर है।
ऐसे में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जिला के युवाओं को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कोई भी टीम अपना पंजीकरण करवाने के लिए आईटीआई में आवेदन कर सकती है। महोत्सव को लेकर ब्लॉक वाइज स्टाफ विभिन्न संस्थानों में जाकर महोत्सव के बारे में जानकारी मुहिया करवा रहे हैं और पंजीकरण के लिए जानकारी दे रहे हैं। पंजीकरण के लिए युवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

-
प्राचार्य महावीर ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपये से 21 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। अभी डीसी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रम के दिशानिर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विजेता युवा 12 से 16 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान या अनपढ़ युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।

-इन विधाओं में दिखाई जाएगी प्रतिभा
जिला युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग, भाषण, फोटोग्राफी व तत्कालीन व्याख्यान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्तर तक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें