महेंद्रगढ़। गांव जाटवास के पास सोमवार रात को गांव जाजंड़ियावास से शादी समारोह से गांव खातौद आ रहे दो युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। डायल 112 ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खातौद निवासी प्रदीप ने बताया कि 9 दिसंबर की रात को वह गांव जांजडियावास में एक शादी के कार्यक्रम से घर आ रहा थे। उसके आगे मोहित व राहुल बाइक पर चल रहे थे। जब वह जाटवास मोड़ से पहले बजरी रोड़ी के स्टॉक के पास पहुंचे तो मोहित व राहुल शौच करने के लिए रुक गए। शौच करके अपनी साइड में खड़ी बाइक के पास आ रहे थे तो तभी सामने से एक पिकअप चालक गाड़ी को तेज गति से चलाता हुआ आ रहा था, जिसने राहुल व मोहित को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने भागकर दोनों को संभाला तो आरोपी चालक ने एक बार तो पिकअप को रोका उसके बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने प्रदीप के बयान पर मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।